मध्य प्रदेश में अब तक 44 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद

मध्य प्रदेश में 5 मई तक 44 लाख 16 हजार टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 8 लाख 12 हजार किसानों से यह खरीद की गई है। अभी तक किसानों को 7383 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 

राजपूत ने बताया कि अभी तक 14 लाख 78 हजार किसानों ने गेहूं खरीद के लिए स्लॉट बुक कराए हैं। खरीद की अवधि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 तक की गई। प्रत्येक खरीद केन्द्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 की गई है। इसके अलावा तौल कांटों की संख्या में वृद्धि का अधिकार जिलों को दे दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की तरफ से प्रति घंटा स्लॉट बुकिंग एवं खरीद की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है। गेहूं की खरीद सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक की जा रही है।

किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार की तरफ से 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिये आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है। खरीदे गए गेहूं के भण्डारण की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।