मई 2024 में ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक मई 2024 में कुल 70,065 ट्रैक्टर बेचे गए। जबकि, पिछले साल मई 2023 में कुल 70,813 ट्रैक्टरों की सेल हुई थी। इसके आधार पर इस साल मई में ट्रैक्टर की बिक्री में 1.06 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि कमजोर मानसून के चलते पिछला साल भी ट्रैक्टर बिक्री के लिए बेहतर नहीं रहा था। इस साल सामान्य मानसून के अनुमान के चलते आने वाले महीनों में ट्रैक्टर बिक्री सुधरने की उम्मीद है।
मई के लिए फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कई बड़ी ट्रैक्टर कंपनियों ने बिक्री के स्तर को पिछले साल के स्तर पर ही बरकरार रखा है या मामूली बढ़ोतरी हासिल की है। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2024 में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर महिंद्रा ने बेचे हैं। महिंद्रा ने मई में कुल 15,926 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो पिछले साल बेचे गए 15,836 ट्रैक्टरों से अधिक है। इस हिसाब से महिंद्रा की सेल में 0.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हांलांकि, बिक्री में वृद्धि के बावजूद महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी में कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले बाजार हिस्सेदारी 0.37 प्रतिशत घटी है।
इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर कंपनी स्वराज डिविजन ने भी मई 2024 में अच्छी टैक्टर सेल की है। कंपनी ने मई महीने में कुल 13,093 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल के 12,776 ट्रैक्टर के मुकाबले 2.48 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, स्वराज ट्रैक्टर की बाजार हिस्सेदारी में 0.65 प्रतिश की वृद्धि हुई है। सोनालीका ट्रैक्टर्स (इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड) ने भी मई 2024 में वद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई महीने में कुल 9,225 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो मई 2023 में 8,845 यूनिट्स थीं। कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में 0.68 प्रतिशत की वृद्धि की है। टैफे लिमिटेड की ट्रैक्टर सेल में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मई 2024 में कुल 8,515 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 4.67 प्रतिशत कम हैं। कंपनी ने मई 2023 में 8,932 यूनिट्स सेल की थी। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.46 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
 
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की मई 2024 की सेल में गिरावट आई है। कंपनी ने मई 2024 में कुल 7,655 ट्रैक्टरों की सेल की है, जो पिछले साल के मुताबले 0.21 प्रतिशत कम है। कंपनी ने मई 2023 में कुल 7,671 ट्रैक्टर बेचे थे। हालांकि, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जॉन डेअर ट्रैक्टर कंपनी की सेल में मई 2024 में 0.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने मई 2024 में कुल 5,149 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो मई 2023 में 5,140 यूनिट थे। सेल में ग्रोथ के साथ ही कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.09 प्रतिशत बढ़ी है। आयशर ट्रैक्टर्स की ट्रैक्टर सेल में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मई 2024 में कुल 4,461 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि मई 2023 में कंपनी ने 4,507 ट्रैक्टरों की सेल की थी। आयशर ट्रैक्टर्स की बिक्री में 1.02 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, बाज़ार हिस्सेदारी में 0.01 प्रतिशत बढ़ी है। 
सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने मई 2024 में कुल 2,898 ट्रैक्टरों की सेल की है, जो मई 2023 में 2,861 यूनिट थीं। इस हिसाब से कंपनी की सेल 1.29 बढ़ी है। वहीं, बाजार हिस्सेदारी में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुबोटा ट्रैक्टर ने मई 2024 में पिछले साल के मुकाबले कम सेल की है। कंपनी ने मई 2024 में कुल 1,157 ट्रैक्टरों की सेल की है। जबकि, पिछले साल कंपनी ने मई महीने में 1,643 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी की सेल में 29.58 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, बाजार हिस्सेदारी में लगभग 0.67 प्रतिशत घटी है। वहीं, इन कंपनियों के अलावा अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की सेल में में 23.67 प्रतिशत की कमी आई। मई 2024 में अन्य कंपनियों की सेल 1,986 यूनिट रही। जबकि, मई 2023 में यह 2,602 यूनिट थी। इस हिसाब से बाजार हिस्सेदारी में 0.84% की गिरावट आई है।
| ट्रैक्टर कंपनी | मई 2024 में बिक्री | मई 2024 में बाजार हिस्सेदारी | मई 2023 में बिक्री | मई 2023 में बाजार हिस्सेदारी | 
| महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड | 15,926 | 22.73% | 15,836 | 22.36% | 
| महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराजडिवीजन) | 13,093 | 18.69% | 12,776 | 18.04% | 
| इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका ट्रैक्टर) | 9,225 | 13.17% | 8,845 | 12.49% | 
| एस्कॉर्ट्स लिमिटेड | 7,655 | 10.93% | 7,671 | 10.83% | 
| टैफे लिमिटेड | 8,515 | 12.15% | 8,932 | 12.61% | 
| जॉन डीयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड | 5,149 | 7.35% | 5,140 | 7.26% | 
| आयशर ट्रैक्टर्स | 4,461 | 6.37% | 4,507 | 6.36% | 
| कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडियाप्राइवेट लिमिटेड | 1,157 | 1.65% | 1,643 | 2.32% | 
| अन्य | 1,986 | 2.83% | 2,602 | 3.67% | 
| कुल | 70,065 | - | 70,813 | - |