बेमौसम बारिशः मई की गर्मी से राहत मगर किसानों के लिए आफत, तस्वीरों में देखें फसलों की बर्बादी
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में पिछले एक हफ्ते से रूक-रूक कर भारी बारिश हो रही है। अप्रैल-मई के महीने में इन इलाकों में इतनी बारिश शायद ही कभी देखने को मिली है। इससे शहरों में रहने वाले लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन किसानों के लिए यह आफत बन कर आई है। किसानों की पकी और कटी फसल खेतों में बर्बाद हो गई है।
2. गन्ने की फसल भी प्रभावित
यह तस्वीर भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ही है जहां गन्ने की बुवाई हो चुकी है। बारिश की वजह से गन्ने के खेतों में भी पानी भर गया है जिससे उत्पादकता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Join the RuralVoice whatsapp group
















