तस्वीरों में देखें एजेंडा फॉर रूरल इंडिया के जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम के अहम पल
जोधपुर में एक और दो सितंबर को एजेंडा फॉर रूरल इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उनकी समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले जरूरी नीतिगत कदमों के बारे में मंथन करना है।
2. जलवायु परिवर्तन खेती के लिए बड़ा संकट
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने पहले सत्र में गांव में जीवन संबंधी शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सामाजिक ढांचागत सुविधाओं की स्थिति, कृषि क्षेत्र की मुश्किलों, जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रहे संकट और उसके चलते किसानों व कृषि पर पड़ रहे प्रतिकूल असर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की और समस्याओं को सामने रखा।

Join the RuralVoice whatsapp group
















