डीफैक्टो इंडिया ने लॉन्च किया AgHeal, किसान समृद्धि एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए भारत का पहला कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म

DeFacto India ने AgHeal नामक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य किसान समृद्धि को पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जोड़ना है। यह पहल किसानों, सहकारी संस्थाओं, खाद्य उद्योग, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और स्वास्थ्य क्षेत्र के हितधारकों को एक मंच पर लाती है।

डीफैक्टो इंडिया (डेवलपमेंट चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर ट्रेड एसोसिएशन) ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित फाउंडिंग लीडरशिप डायलॉग में अपनी फ्लैगशिप राष्ट्रीय पहल एगहील का शुभारंभ किया। यह पहल कृषि आधारित विकास को भारत के पोषण एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों से जोड़ती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रजित पुनहानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), डीफैक्टो इंडिया के चेयरमैन डॉ. अशोक दलवई, आईएएस (सेवानिवृत्त) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) सहित सरकार, उद्योग एवं नागरिक समाज के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डीफैक्टो इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रेयसी अग्रवाल ने ही एगहील की परिकल्पना की है। इसकी शुरुआत इस सरल किंतु महत्वपूर्ण सिद्धांत के साथ हुई- भारत के किसानों की समृद्धि एवं इसके 1.4 अरब नागरिकों का स्वास्थ्य दो अलग राष्ट्रीय प्राथमिकताएं नहीं, बल्कि पोषण के माध्यम से जुड़ी एक ही, अविभाज्य प्राथमिकता है।

एक कन्वर्जेस प्लेटफॉर्म, सम्मेलन नहीं

इस फाउंडिंग डायलॉग ने एक ही मंच पर एक व्यापक गठबंधन को एकत्रित कियाः किसान उत्पादक संगठन एवं कृषि सहकारी समितियां, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के नेता, स्टार्टअप एवं वेंचर कैपिटल, नीति निर्माता एवं शिक्षा जगत, तथा सरकारी संस्थान। साथ ही वेलनेस, मानसिक स्वास्थ्य, मेडिकल टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी एवं निवारक स्वास्थ्य से जुड़ी आवाजें भी थीं। कृषि अर्थव्यवस्था, उपभोक्ता अर्थव्यवस्था एवं उत्पादकत्ता अर्थव्यवस्था पर केंद्रित तीन पैनल चर्चा के साथ फायरसाइड बातचीत भी हुई।

इस अवसर पर डीफैक्टो इंडिया के चेयरमैन डॉ. अशोक दलवई ने कहा, "किसान की समृद्धि एवं नागरिक का स्वास्थ्य, मेरी दृष्टि में, सदैव एक ही लक्ष्य के दो नाम रहे हैं। एगहील वह मंच है जहां यह एक लक्ष्य अंततः एक साथ आगे बढ़ता है।'

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रजित पुनहानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएसएसए‌आई ने कहा, "यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण पहल है। खाद्य सुरक्षा, कृषि एवं पोषण को एक मंच पर लाना ठीक वही आवश्यकता है जिसकी इस समय दरकार है। इस प्रयास के लिए डीफैक्टो इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई।"

आंदोलन के पीछे की आवाज

इस कार्यक्रम में भारत की खाद्य, स्वास्थ्य एवं मीडिया जगत की सबसे प्रभावशाली आवाज़ों ने भाग लिया, जिनमें रेवंत हिमतसिंगका, फूडफार्मर के संस्थापक एवं डॉ. सारथ गोपालन, अध्यक्ष, न्यूट्रिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया भी शामिल थे। उन्होंने न केवल अपनी उपस्थिति बल्कि इस उद्देश्य के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता भी दी।

डीफैक्टो इंडिया की सीईओ श्रेयसी अग्रवाल ने कहा, "इस कक्ष में मौजूद हर हितधारक 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। हम उनके साथ, और दुनिया के लिए निर्माण कर रहे हैं।”