राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से जुताई के बाद की धान की रोपाई, किसानों के लिए क्या है संदेश?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जाते समय शनिवार सुबह अचानक सोनीपत के एक गांव में धान की रोपाई कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भी पहले ट्रैक्टर से खेत की जुताई की और फिर मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। मदिना और बरोदा गांव के किसान उन्हें अपने बीच पाकर न सिर्फ खुशी से फूले समा रहे थे बल्कि उन्होंने अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।
5. राहुल को अपने बीच पाकर खुश हुए किसान
खेती की बढ़ती लागत और जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अचानक होने वाले बदलाव की वजह से किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी समय की जरूरत बन गई है। यह न सिर्फ देश की खाद्य सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि खेती-किसानी से लोगों को जोड़े रखने के लिए भी आवश्यक है।