राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से जुताई के बाद की धान की रोपाई, किसानों के लिए क्या है संदेश?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जाते समय शनिवार सुबह अचानक सोनीपत के एक गांव में धान की रोपाई कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भी पहले ट्रैक्टर से खेत की जुताई की और फिर मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। मदिना और बरोदा गांव के किसान उन्हें अपने बीच पाकर न सिर्फ खुशी से फूले समा रहे थे बल्कि उन्होंने अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।
6. आम लोगों से बेहतर संवाद की कोशिश
ऐसा पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी अचानक से आम लोगों के बीच पहुंच गए। इससे पहले भी कई बार राहुल ऐसा कर चुके हैं, खासकर भारत जोड़ो यात्रा के जरिये उन्होंने आम लोगों से बेहतर संवाद बनाने की जो कोशिश शुरू की है यह उसकी अगली कड़ी है। इसमें उन्हें धीरे-धीरे सफलता भी मिलती जा रही है।