कॉर्टेवा ने लॉन्च किया कीटनाशक स्पैडिन

कृषि क्षेत्र की वैश्विक कंपनी कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने स्पैडिन 11.7% एससी (आइसोक्लास्ट सक्रिय) को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एफिड नियंत्रक कीटनाशक है। इसकी व्यापक स्पेक्ट्रम गतिविधि और उत्कृष्ट अवशिष्ट नियंत्रण इसे एफिड्स को नियंत्रित करने, फसलों की रक्षा करने और उपज क्षमता को संरक्षित करने में मददगार है।

कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने एक बयान में कहा है कि स्पैडिन पारंपरिक कीटनाशकों से अलग तरीके से काम करता है। यह संपर्क में आने पर एफिड्स पर तत्काल नियंत्रण करता है और एक मजबूत फसल सुनिश्चित करता है। यह नवोन्वेषी समाधान एक नए रासायनिक वर्ग से संबंधित है जिसे सल्फोक्सिमाइन्स के नाम से जाना जाता है। स्पैडिन चुनौतीपूर्ण पर्यावरणीय परिस्थितियों में भी एफिड्स के खिलाफ लंबे समय तक फसलों को सुरक्षा प्रदान करता है।

कंपनी ने कहा है कि स्पैडिन वर्तमान में गेहूं में उपयोग के लिए पंजीकृत है, लेकिन भविष्य में यह कपास, मूंग और सब्जियों के लिए भी उपलब्ध होगा। इसे फोलियर स्प्रे के रूप में लगाया जाता है। यह तरल और ग्रेन्युल फॉर्मूलेशन दोनों में उपलब्ध है।

बयान के मुताबिक, यह लाभकारी कीटों पर न्यूनतम प्रभाव के साथ एक टिकाऊ कृषि उत्पाद है जो स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देता है। अपने अनुकूल पर्यावरणीय प्रोफाइल के कारण कीटनाशक मिट्टी में तेजी से नष्ट हो जाता है। यह पर्यावरण अनुकूल उत्पाद किसानों को नए और टिकाऊ समाधान प्रदान करने की कॉर्टेवा एग्रीसाइंस की प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो उनकी फसलों की रक्षा करने और उनकी उत्पादकता और लाभप्रदता में सुधार करने में मदद करता है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!