खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान, धान का एमएसपी 69 रुपये बढ़ाया
सरकार ने सोयाबीन का एमएसपी 9 फीसदी बढ़ाकर 5328 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। अरहर का समर्थन मूल्य 450 रुपये बढ़ाकर 8000 रुपये और उड़द का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 7800 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सामान्य धान का एमएसपी 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो लगभग 3 फीसदी की वृद्धि है। यह धान के एमएसपी में पिछले पांच साल में सबसे कम बढ़ोतरी है।
मूंग का एमएसपी 86 रुपये बढ़ाकर 8768 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो एक फीसदी से भी कम की वृद्धि है। सरकार ने सोयाबीन का एमएसपी 9 फीसदी बढ़ाकर 5328 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। अरहर का समर्थन मूल्य 450 रुपये बढ़ाकर 8000 रुपये और उड़द का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 7800 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
पिछले वर्ष की तुलना में सबसे अधिक एमएसपी वृद्धि नाइजरसीड (820 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए की गई है। इसके बाद रागी (596 रुपये), कपास (589 रुपये) और तिल (579 रुपये प्रति क्विंटल) का स्थान है।
केंद्र सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर 50 फीसदी से अधिक का लाभ दिया गया है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य को उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना तय करने की सरकार की नीति के अनुरूप है।
संकर ज्वार का एमएसपी 328 रुपये बढ़ाकर 3699 रुपये, बाजरा का 150 रुपये बढ़ाकर 2775 रुपये और मक्का का 175 रुपये बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
तिलहनों में, मूंगफली का एमएसपी 480 रुपये बढ़ाकर 7263 रुपये और सूरजमुखी का 441 रुपये बढ़ाकर 7721 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। कपास के एमएसपी में 589 रुपये प्रति गांठ की वृद्धि की गई है। मध्यम रेशा कपास का एमएसपी 7710 रुपये और लंबे रेशा कपास का एमएसपी 8110 रुपये प्रति गांठ निर्धारित किया गया है।
सरकार का दावा है कि किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर सर्वाधिक अपेक्षित लाभ बाजरा (63%), मक्का (59%), अरहर (59%) और उड़द (53%) में दिया गया है।
विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य
(रु. प्रति क्विंटल)
क्र.सं. |
फसल |
एमएसपी 2025-26 |
लागत* केएमएस 2025-26 |
लागत पर मार्जिन (प्रतिशत) |
एमएसपी |
2025-26 में एमएसपी में वृद्धि |
||||
|
अनाज |
2024-25 |
2013-14 |
|
2013-14 की तुलना मे
|
|||||
|
|
|
|
|
|
|
|
|||
1. |
धान |
सामान्य |
2369 |
1579 |
50 |
2300 |
1310 |
69 |
1059 (81 प्रतिशत) |
|
|
ग्रेड ए^ |
2389 |
- |
- |
2320 |
1345 |
69 |
1044 (78 प्रतिशत) |
||
2. |
ज्वार |
हाइब्रिड |
3699 |
2466 |
50 |
3371 |
1500 |
328 |
2199 (147 प्रतिशत) |
|
|
मालदंडी^ |
3749 |
- |
- |
3421 |
1520 |
328
|
2299 (147 प्रतिशत) |
||
3. |
बाजरा |
2775 |
1703 |
63 |
2625 |
1250 |
150 |
1525 (122 प्रतिशत) |
||
4. |
रागी |
4886 |
3257 |
50 |
4290 |
1500 |
596 |
3386 (226 प्रतिशत) |
||
5. |
मक्का |
2400 |
1508 |
59 |
2225 |
1310 |
175 |
1090 (83 प्रतिशत) |
||
|
दलहन |
|
|
|
|
|
|
|
||
6. |
तूर/अरहर |
8000 |
5038 |
59 |
7550 |
4300 |
450 |
3700 (86 प्रतिशत) |
||
7. |
मूंग |
8768 |
5845 |
50 |
8682 |
4500 |
86 |
4268 (95 प्रतिशत) |
||
|
फसल |
एमएसपी 2025-26 |
लागत* केएमएस 2025-26 |
लागत पर मार्जिन (प्रतिशत) |
एमएसपी |
2025-26 में एमएसपी में वृद्धि |
||||
|
|
|
|
|
2024-25 |
2013-14 |
2024-25 की तुलना में |
2013-14 की तुलना में
|
||
8. |
उड़द |
7800 |
5114 |
53 |
7400 |
4300 |
400
|
3500 |
||
|
तिलहन |
|
|
|
|
|
|
|
||
9. |
मूंगफली |
7263 |
4842 |
50 |
6783 |
4000 |
480 |
3263 (82%)
|
||
10. |
सूरजमुखी के बीज |
7721 |
5147 |
50 |
7280 |
3700 |
441 |
4021 (109 प्रतिशत) |
||
11. |
सोयाबीन (पीला) |
5328 |
3552 |
50 |
4892 |
2560 |
436 |
2768 (108 प्रतिशत) |
||
12. |
तिल |
9846 |
6564 |
50 |
9267 |
4500 |
579 |
5346 (119 प्रतिशत)
|
||
13. |
रामतिल |
9537 |
6358 |
50 |
8717 |
3500 |
820 |
6037 (172 प्रतिशत) |
||
|
वाणिज्यक |
|
|
|
|
|
|
|
||
14. |
कपास |
(मध्यम रेशे) |
7710 |
5140 |
50 |
7121 |
3700 |
589 |
4010 (108 प्रतिशत) |
|
|
(लंबे रेशे)^ |
8110 |
- |
- |
7521 |
4000 |
589 |
4110 (103 प्रतिशत) |
||
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
*लागत को संदर्भित करता है जिसमें भुगतान की गई सभी लागतें शामिल हैं जैसे कि किराए पर लिए गए मानव श्रम, बैल श्रम/मशीन श्रम, पट्टे पर ली गई भूमि के लिए भुगतान किया गया किराया, बीज, उर्वरक, खाद, सिंचाई शुल्क, औजारों और कृषि भवनों पर मूल्यह्रास, कार्यशील पूंजी पर ब्याज, पंप सेट आदि के प्रचालन के लिए डीजल/बिजली, विविध व्यय और पारिवारिक श्रम का आरोपित मूल्य।
^ धान (ग्रेड ए), ज्वार (मालदंडी) और कपास (लंबे रेशे) के लिए लागत डेटा अलग से संकलित नहीं किया गया है।