चौथे अग्रिम अनुमानों के मुताबिक 2021-22 मेंं 31.57 करोड़ टन रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन

सरकार ने साल 2021-22 के लिए कृषि उत्पादन के चौथे अग्रिम अनुमान जारी किये हैं। इनके मुताबिक 2021-22 में 31.57 करोड़ टन खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन हुआ है जो 2020-21 के मुकाबले 49.8 लाख टन अधिक है। कृषि मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी अनुमानों के मुताबिक चावल, मक्का, चना, दलहन, रेपसीड व सरसों, तिलहन और गन्ना का रिकार्ड उत्पादन हुआ है  जबकि गेहूं के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है

चौथे अग्रिम अनुमानों के मुताबिक 2021-22 मेंं 31.57 करोड़ टन  रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन

सरकार ने साल 2021-22 के लिए कृषि उत्पादन के चौथे अग्रिम अनुमान जारी किये हैं। इनके मुताबिक 2021-22 में 31.57 करोड़ टन खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन हुआ है जो 2020-21 के मुकाबले 49.8 लाख टन अधिक है। कृषि मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी अनुमानों के मुताबिक चावल, मक्का, चना, दलहन, रेपसीड व सरसों, तिलहन और गन्ना का रिकार्ड उत्पादन हुआ है  जबकि गेहूं के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है।

अनुमानों के मुताबिक चावल का उत्पादन 13.02 करोड़ टन , गेहूं का उत्पादन 10.68 करोड़ टन, मोटे अनाज 5.90 करोड़ टन मक्का 3.36 करोड़ टन, दलहन 2.76 करोड़ टन, तिलहन 3.77 करोड़ टन, गन्ना 43.1 करोड़  टन , कपास 312 लाख गांठ और  पटसन एवं मेस्टा का उत्पादन 103 लाख  गांठ  होने का अनुमान लगाया गया है।

साल 2020- -21 में चावल उत्पादन  12.4 करोड़ टन था। वहीं गेहूं का 2021-22 के दौरान कुल उत्पादन 10.68 करोड़ टन अनुमानित है। जबकि  साल 2020 -21 में उत्पादन 10.9 करोड़ टन था । इस तरह गेहूं का उत्पादन 22 लाख टन घटने काअनुमान है। 

साल 2021-22 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन वर्ष 2020-21 की तुलना में 10.75 लाख टन अधिक है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि इतनी फसलों का यह रिकार्ड उत्पादन केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के साथ ही किसानों के अथक परिश्रम व वैज्ञानिकों की मेहनत का सफल परिणाम है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!