बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35.08 करोड़ टन पर पहुंचने की संभावना, 2022-23 का पहला अग्रिम अनुमान जारी

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 34.71 करोड़ टन हुआ है जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन से 1.25 करोड़ टन (3.76%) अधिक है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35.08 करोड़ टन होने का (प्रथम अग्रिम) अनुमान है जो 2021-22 (अंतिम) की तुलना में 36.9 लाख टन की वृद्धि (1.06% अधिक) है।

बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35.08 करोड़ टन पर पहुंचने की संभावना, 2022-23 का पहला अग्रिम अनुमान जारी

फलों और सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि की बदौलत 2022-23 में बागवानी फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड 35.87 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह 2021-22 की तुलना में 1 फीसदी ज्यादा है। तब देश में बागवानी उत्पादन 34.71 करोड़ टन रहा था। केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्रालय की ओर से जारी बागवानी फसलों के 2021-22 के अंतिम आंकड़े और 2022-23 के पहले अग्रिम अनुमान में यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 34.71 करोड़ टन हुआ है जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन से 1.25 करोड़ टन (3.76%) अधिक है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35.08 करोड़ टन होने का (प्रथम अग्रिम) अनुमान है जो 2021-22 (अंतिम) की तुलना में 36.9 लाख टन की वृद्धि (1.06% अधिक) है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता और केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों व राज्य सरकारों के सहयोग से देश में रिकॉर्ड उत्पादन संभव हो रहा है।

बयान में कहा गया है कि 2022-23 में फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों, सुगंधित और औषधीय पौधों और वृक्षारोपण फसलों के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि का अनुमान है। फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 के 10.75 करोड़ टन की तुलना में 2022-23 में 10.77 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में 10.24 करोड़ टन फलों का उत्पादन हुआ था। जबकि सब्जियों का उत्पादन 2022-23 में 21.25 करोड़ होने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 20.91 करोड़ टन था। 2020-21 में 20.04 करोड़ टन सब्जियां देश में उत्पादित हुई थीं।

प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष के 3.16 करोड़ टन की तुलना में घटकर 2022-23 में 3.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में 2.66 करोड़ टन प्याज का उत्पादन हुआ था। वहीं आलू का उत्पादन 5.97 करोड़ टन पर पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2021-22 में 5.61 करोड़ टन आलू का देश में उत्पादन हुआ था। टमाटर का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 2.06 करोड़ टन रहा है जिसमें 2022-23 में 10 हजार टन की मामूली वृद्धि होने का अनुमान सरकार ने जताया है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!