ऑर्गेनिक निर्यात में 51 फीसदी वृद्धि, पिछले वर्ष 8.88 लाख टन ऑर्गेनिक का निर्यात

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रियरंजन ने कहा कि अपने ऑर्गेनिक उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हमें एक मजबूत सर्टिफिकेशन व्यवस्था तैयार करने की जरूरत है। भारत सरकार ने ऑर्गेनिक उत्पादों के सर्टिफिकेशन के लिए दो व्यवस्थाएं की हैं

ऑर्गेनिक निर्यात में 51 फीसदी वृद्धि, पिछले वर्ष 8.88 लाख टन ऑर्गेनिक का निर्यात

महामारी के बावजूद भारत से ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का निर्यात 2019-20 की तुलना में 51 फ़ीसदी बढ़ा है। 2020-21 में 8.88 लाख टन ऑर्गेनिक का निर्यात हुआ है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रियरंजन ने एक्सपो 2020 के इंडिया पवेलियन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक दुनिया के फल एवं सब्जी निर्यात में 10 फ़ीसदी हिस्सेदारी के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

प्रियरंजन ने कहा कि अपने ऑर्गेनिक उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हमें एक मजबूत सर्टिफिकेशन व्यवस्था तैयार करने की जरूरत है। भारत सरकार ने ऑर्गेनिक उत्पादों के सर्टिफिकेशन के लिए दो व्यवस्थाएं की हैं। इस सेमिनार का आयोजन भारतीय कृषि क्षेत्र की निर्यात क्षमताओं पर विचार करने के लिए किया गया था। इसमें सरकार और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसका विषय था भारतीय ऑर्गेनिक एवं बागवानी क्षेत्र- वैल्यू चेन में आगे बढ़ना।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पीके स्वेन ने इस मौके पर विदेशी निवेशकों से भारत के कृषि सप्लाई चेन में निवेश करने और सरकार कि एफडीआई नीतियों का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का फूड बास्केट बनने की राह पर है।

इस सेमिनार में केपीएमजी के पार्टनर, फूड एवं एग्रीबिजनेस, के. श्रीनिवास ने कहा कि भारत कृषि निर्यातकों में टॉप 10 देशों में शामिल है। कुल निर्यात काफी तेजी से बढ़ रहा है। महामारी की चुनौतियों के बावजूद हमने इस लक्ष्य को हासिल किया है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!