इंडियन पोटाश लिमिटेड को कांडला और विशाखापत्तनम बंदरगाहों पर सम्मान
आईपीएल को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए गुजरात के कांडला बंदरगाह पर ‘टॉप इम्पोर्टर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) को अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2026 के अवसर पर कांडला बंदरगाह और विशाखापत्तनम बंदरगाह पर उत्कृष्ट आयात प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।
आईपीएल को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए गुजरात के कांडला बंदरगाह पर ‘टॉप इम्पोर्टर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम बंदरगाह पर वर्ष 2025 में ‘इम्पोर्टर (पीएसयू)’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संगठनों में शामिल होने पर भारत सरकार के सीमा शुल्क विभाग द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
‘टॉप इम्पोर्टर’ पुरस्कार 15 फरवरी 2026 को गांधिधाम स्थित इफको ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कांडला के सीमा शुल्क आयुक्त नितिन सैनी ने मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित नारायण जोशी (कच्छ) की उपस्थिति में प्रदान किया।
आईपीएल की ओर से गुजरात (कच्छ) के सेल्स ऑफिसर श्री जतिन शाह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विशाखापत्तनम में आईपीएल को प्राप्त प्रशंसा प्रमाण पत्र पीएसयू क्षेत्र में सर्वाधिक आयात करने वाले संगठनों में शामिल होने की मान्यता है। यह समारोह 16 फरवरी 2026 को सागरमाला कन्वेंशन हॉल, सालाग्रामपुरम में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, विशाखापत्तनम ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। आईपीएल की ओर से पोर्ट ऑपरेशंस की डिप्टी मैनेजर सुश्री अप्तकामा सारंगी ने इसे प्राप्त किया।
ये सम्मान आईपीएल की कार्यकुशलता, नियमों के अनुपालन और पारदर्शी व्यापार पद्धतियों के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ये पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि कंपनी बड़े स्तर पर आयात कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्षम है तथा उच्च प्रशासनिक मानकों का पालन करती है।
इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए आईपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एस. गहलौत ने कहा: “ये सम्मान हमारे आयात कार्यों में उत्कृष्टता, नियमों के अनुपालन और विश्वसनीयता पर हमारे मजबूत फोकस को दर्शाते हैं। यह देशभर के बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स केंद्रों पर कार्यरत हमारी टीम के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। हम पारदर्शी व्यापार पद्धतियों को सुदृढ़ करने और भारत की कृषि आपूर्ति श्रृंखला को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Join the RuralVoice whatsapp group















