खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 33.05 करोड़ टन रहने का अनुमान, कृषि उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने फसल वर्ष 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। गुरुवार को जारी अग्रिम अनुमान में धान, गेहूं, मक्का, सरसों एवं रेपसीड, सोयाबीन और गन्ना का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान जताया गया है। कृषि मंत्रालय ने  चालू फसल वर्ष में 33.05 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान जताया है। यह पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में 1.49 करोड़ टन अधिक है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 33.05 करोड़ टन रहने का अनुमान, कृषि उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी
कृषि उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने फसल वर्ष 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। गुरुवार को जारी अग्रिम अनुमान में चावल, गेहूं, मक्का, सरसों एवं रेपसीड, सोयाबीन और गन्ना का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान जताया गया है। कृषि मंत्रालय ने  चालू फसल वर्ष में 33.05 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान जताया है। यह पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में 1.49 करोड़ टन अधिक है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अग्रिम अनुमान पर कहा कि किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों के योगदान, सरकार की किसान हितैषी नीतियों व राज्यों के सहयोग से देश में कृषि उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।  

तीसरे अग्रिम अनुमान में धान का रिकॉर्ड 13.55 करोड़ टन और गेहूं का रिकॉर्ड 11.27 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में चावल का उत्पादन 60.71 लाख टन और गेहूं का उत्‍पादन 50.01 लाख टन अधिक अनुमानित है। जबकि इस दौरान बाजरा उत्पादन 1.11 करोड़ टन और पोषक/मोटे अनाज का उत्पादन 5.47 करोड़ टन पर पहुंचने का अनुमान है। वहीं मक्का उत्पादन 3.59 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो एक रिकॉर्ड है। जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में यह 21.83 लाख टन अधिक है। 

चालू फसल वर्ष में कुल दलहन उत्पादन 2.75 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के 2.73 करोड़ टन की तुलना में 2.02 लाख टन अधिक है। इसमें चना का 1.35 करोड़ टन और मूंग का 37.40 लाख टन उत्पादन रहने का अनुमान है। तिलहन उत्पादन भी इस साल रिकॉर्ड 4.09 करोड़ टन पर पहुंचने की संभावना अग्रिम अनुमान में जताई गई है। तिलहन फसलों में सोयाबीन और सरसों एवं रेपसीड के नया रिकॉर्ड बनाने की संभावना है। यह 2021-22 के उत्पादन की तुलना में क्रमश: 19.89 लाख टन और 5.31 लाख टन अधिक है। सोयाबीन का उत्पादन 1.49 करोड़ टन और सरसों एवं रेपसीड का 1.24 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वहीं मूंगफली उत्पादन 1.02 करोड़ टन रहेगा।

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में गन्‍ने का उत्‍पादन रिकॉर्ड 49.42 करोड़ टन अनुमानित है। 2022-23 के दौरान गन्‍ने का उत्‍पादन पिछले वर्ष की तुलना में 5.48 करोड़ टन अधिक है। जबकि कपास का उत्‍पादन 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किग्रा) तथा पटसन एवं मेस्‍ता का उत्‍पादन 94.94 लाख गांठें (प्रति गांठ 180 किग्रा) अनुमानित है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!