मई में ट्रैक्टर बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी, बिक्री का आंकड़ा सात माह में सबसे अधिक; निर्यात में भी 14 प्रतिशत बढ़ोतरी

मई 2026 में भारतीय ट्रैक्टर उद्योग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,18,394 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 19% अधिक है। यह पिछले 7 महीनों में सबसे अधिक बिक्री है। इसके साथ ही, ट्रैक्टर निर्यात में 14% और घरेलू उत्पादन में 31% की भारी बढ़त दर्ज की गई है।

मई में ट्रैक्टर बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी, बिक्री का आंकड़ा सात माह में सबसे अधिक; निर्यात में भी 14 प्रतिशत बढ़ोतरी

मई 2026 में भारतीय ट्रैक्टर कंपनियों ने कुल 1,18,394 ट्रैक्टरों की बिक्री की। यह मई 2025 की बिक्री के मुकाबले 19 प्रतिशत और अप्रैल 2026 की तुलना में 3.2 प्रतिशत ज्यादा है। यही नहीं, ट्रैक्टर बिक्री का यह आंकड़ा अक्टूबर 2025 के बाद सबसे अधिक है। उस महीने भारतीय कंपनियों ने कुल 1,73,635 ट्रैक्टर बेचे थे।

ट्रैक्टर एंड मेकैनाइजेशन एसोसिएशन की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत से ट्रैक्टर निर्यात में भी करीब 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह मई 2025 के 8,930 यूनिट के मुकाबले 10,165 यूनिट हो गया है। निर्यात का आंकड़ा मार्च 2025 के बाद, यानी 13 महीने में सबसे अधिक है। मार्च 2025 में भारतीय कंपनियों ने 10,733 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। अप्रैल 2026 की तुलना में निर्यात में 4.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल ट्रैक्टर उत्पादन में पिछले महीने 31 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। मई 2025 की तुलना में मई 2026 में 85,500 ट्रैक्टर का उत्पादन हुआ। अप्रैल 2026 के मुकाबले इसमें 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीने में देखें तो इस दौरान 5,57,481 ट्रैक्टरों का उत्पादन हुआ और 5,31,856 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। इसमें से 47,990 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!