उत्तर भारत में आज रात और कल बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, फिर सामान्य रहेगा मौसम

उत्तर भारत में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट! आज रात और कल (8 अप्रैल) पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना। किसान सतर्क रहें।

उत्तर भारत में आज रात और कल बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, फिर सामान्य रहेगा मौसम
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आज रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश हो रही है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबरें हैं। 
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 और 8 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। 7 अप्रैल को कश्मीर घाटी और 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश भी संभव है। पूर्वी भारत में भी 7-8 अप्रैल को ओलावृष्टि, गरज और बिजली गिरने के साथ तीव्र बारिश की संभावना है।
अगले कुछ घंटों में पश्चिमी पंजाब, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी-दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर तेज बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना है। 
कल (8 अप्रैल) का पूर्वानुमान 
उत्तर-पश्चिम भारत:
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा, 60 किमी/घंटा तक)
  • राजस्थान में उत्तरी-पूर्वी जिलों में बिखरी हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर तेज बारिश व ओलावृष्टि
  • पंजाब: उत्तरी-पूर्वी जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश, पश्चिमी हिस्सों में बिखरी गतिविधियां। कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि
  • हरियाणा: उत्तरी-पूर्वी जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश व ओलावृष्टि। दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश व ओलावृष्टि 
  • दिल्ली-एनसीआर: बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश, कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
  • उत्तर प्रदेश: पूरे राज्य में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश। पश्चिमी-मध्य हिस्सों में अधिक सक्रियता, कुछ जगह ओलावृष्टि
पूर्वी भारत:
  • 7-8 अप्रैल को ओलावृष्टि, गरज और बिजली गिरने के साथ तीव्र बारिश की संभावना
मध्य भारत:
  • मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 7-8 अप्रैल को छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा)। उत्तरी-मध्य हिस्सों में अधिक गतिविधि, कुछ जगह तेज बारिश व ओलावृष्टि।
मौसम विभाग ने किसानों को रबी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और ओलावृष्टि से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। यात्रियों को भी मौसम अपडेट जांचने और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। 
पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल तक अपना प्रभाव बनाए रखेगा, इसके बाद मौसम में सुधार की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे सामान्य से ऊपर हो जाएगा।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!