एमिटी के डॉ. अशोक कुमार चौहान ‘एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025’ से सम्मानित

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॅा अशोक कुमार चौहान को केन्द्रीय वाणिज्य एव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव में ‘एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति ने कृषि नवाचार को आगे बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और कृषि में स्थिरता को बढ़ावा देने में योगदान के लिए डॉ. चौहान को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना। डॉ. चौहान के नेतृत्व में एमिटी शिक्षण समूह में कृषि एक प्रमुख फोकस क्षेत्र है। 

कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में कृषि क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है और यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री के लोकल से ग्लोबल मिशन को पूरा करके किसान भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। कृषि क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. चौहान ने कहा कि कृषि दुनिया भर में लाखों लोगों को रोज़गार के अवसर प्रदान करती है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में सार्थक प्रभाव डालने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा को एकीकृत करने के हमारे मिशन का प्रमाण है।। 

इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के माननीय उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं जूरी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!