कर्नाटक चुनाव नतीजे 2023: रूझानों में कांग्रेस बहुमत से निकली आगे

शुरुआती रुझानों से ही कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाती हुई दिख रही है। चुनाव आयोग के 11 बजे तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 118 सीटों पर जबकि भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (शिंगांव) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (कनकपुरा) अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक चुनाव नतीजे 2023: रूझानों में कांग्रेस बहुमत से निकली आगे
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

कर्नाटक में कांग्रेस की अगली सरकार बनती हुई स्पष्ट दिख रही है। राज्य विधानसभा के लिए 10 मई को हुए मतदान के वोटों की गिनती के 11 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े 113 सीटों से आगे निकल चुकी है। जबकि भाजपा को 40 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

कर्नाटक में आज सुबह 7 से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों से ही कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाती हुई दिख रही है। चुनाव आयोग के 11 बजे तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 118 सीटों पर जबकि भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (शिंगांव) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (कनकपुरा) अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार शुरुआती रूझानों में हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे। वहां उन्हें कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी चन्नपटना सीट से भाजपा के सी पी योगेश्वर से बहुत कम मतों से आगे चल रहे हैं।  

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रूझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह भाजपा के लिए संदेश है कि उन मुद्दों पर टिके रहें जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं और भारत को बांटने की कोशिश न करें।" 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए मतदान में रिकॉर्ड 73.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की भविष्यवाणी की गई थी और जेडी (एस) को किंगमेकर के रूप में दिखाया गया था। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया गया था।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!