अमेरिका, इटली के अधिकारियों से मिले कृषि मंत्री तोमर, समग्र विकास के लिए सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जी-20 कृषि मंत्रियों की हैदराबाद में चल रही बैठक के दौरान अमेरिका तथा अन्य अन्य देशों के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। इसमें सभी सेक्टर शामिल हैं। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हैं। तथा अनेक मुद्दों पर दोनों देशों के हित एक समान हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि भारत सरकार के लिए फोकस वाला क्षेत्र है। हाल के वर्षों के दौरान कृषि को सस्टेनेबल बनाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इसके अलावा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए भी कदम उठाए गए हैं। 

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत कृषि क्षेत्र में अमेरिका की एडवांस टेक्नोलॉजी का फायदा ले सकता है। तोमर जापान और इटली के शीर्ष अधिकारियों से भी मिले। डेक्कन हाई लेवल कॉन्सेप्ट ऑन फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन 2023 के लिए सहयोग करने पर उन्होंने सभी देशों का आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में भाग लेने वाले सभी देशों का धन्यवाद करते हुए तोमर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर सभी देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। इस तरह जी-20 ने कुपोषण से निपटने में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!