मोदी कैबिनेट में यूपी का दबदबा, दक्षिण भारत को भी अहम जिम्मेदारी, देखें किस राज्य से कितने नेता मंत्री बने

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार 9 जून को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्राहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 71 सांसदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच को स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

मोदी कैबिनेट में यूपी का दबदबा, दक्षिण भारत को भी अहम जिम्मेदारी, देखें किस राज्य से कितने नेता मंत्री बने
मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह

नरेंद्र मोदी अब औपचारिक रूप से भारत के 14वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के लिए आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 71 सांसदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और पांच को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 10 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इसके बाद बिहार से 8, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से छह-छह और राजस्थान से चार नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री बनाए गए हैं। जबकि ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को दो-दो मंत्रिपद मिले हैं। आइए जानते हैं किस राज्य से कितने मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया है। 

मोदी कैबिनेट में यूपी का दबदाबा 

मोदी सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के 10 सांसदों ने रविवार को मंत्री मद की शपथ ली। हालांकि, लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। जिनमें 37 पर समाजवादी पार्टी, 33 पर बीजेपी, 6 पर कांग्रेस, 2 पर आरएलडी, 1 पर आजाद समाज पार्टी और 1 पर अपना दल ने जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के इस प्रदर्शन के बावजूद यूपी को मोदी सरकार में 10 मंत्रियों के साथ बड़ा दर्जा मिला है। 

दक्षिण भारत पर बीजपी का फोकस 

मोदी कैबिनेट में दक्षिण भारत पर भी फोकस किया गया है। दक्षिण भारत के कुल 13 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा मंत्री कर्नाटक के हैं। कर्नाटक से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी समेत 5 को कैबिनेट में जगह दी गई है। दक्षिण में कर्नाटक बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा सीटें लेकर आया है। यहां 28 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 19 सीटें आई हैं। जिसमें अकेले बीजेपी ने 17 सीटें जीती हैं। जबकि उसके सहयोगी दल जेडीएस ने दो सीटें हासिल की हैं। 

इसके अलावा मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी भी हैं। हालांकि ये दोनों पिछली कैबिनेट का भी हिस्सा थे। पिछली मोदी सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री वी सोमन्ना ने भी शपथ ली। इसी तरह तीन मंत्री आंध्र प्रदेश से हैं। आंध्र में एनडीए को 21 सीटें मिली हैं। तेलंगाना से मोदी कैबिनेट में दो मंत्री बने हैं। यहां एनडीए के खाते में आठ सीटें आई हैं। केरल से भी दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रमुख एल मुरुगन को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। 

राज्य  मंत्री 
उत्तर प्रदेश राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)
हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री)
जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री)
पंकज चौधरी (राज्य मंत्री)
अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री)
एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री)
कीर्तिवर्धन सिंह (राज्य मंत्री)
बीएल वर्मा (राज्य मंत्री)
कमलेश पासवान (राज्य मंत्री)
बिहार जीतनराम मांझी (हम, कैबिनेट मंत्री)
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जेडीयू, कैबिनेट मंत्री)
गिरिराज सिंह, (कैबिनेट मंत्री)
चिराग पासवान (एलजेपी- रामविलास, कैबिनेट मंत्री)
रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री)
नित्यानंद राय (राज्य मंत्री)
सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
राजभूषण चौधरी (राज्य मंत्री)
गुजरात  अमित शाह (कैबिनेट मंत्री)
जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
मनसुख मंडाविया (कैबिनेट मंत्री)
सीआर पाटिल (कैबिनेट मंत्री)
नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री)
महाराष्ट्र नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री)
पीयूष गोयल  (कैबिनेट मंत्री)
प्रताप राव जाधव (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
रक्षा खड़से (राज्य मंत्री)
मुरलीधर मोहोल (राज्य मंत्री)
मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री)
डॉ. वीरेंद्र कुमार  (कैबिनेट मंत्री)
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री)
एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
दुर्गादास उइके (राज्य मंत्री)
सवित्री ठाकुर (राज्य मंत्री)
कर्नाटक निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस, कैबिनेट मंत्री)
प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)
वी सोमन्ना (राज्य मंत्री)
शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री)
हरियाणा मनोहर लाल (कैबिनेट मंत्री)
राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णपाल गुर्जर (राज्य मंत्री)
ओडिशा धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)
जुएल ओरांव (कैबिनेट मंत्री)
अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
आंध्र प्रदेश राममोहन नायडू (टीडीपी, कैबिनेट मंत्री)
चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी, राज्य मंत्री)
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (राज्य मंत्री)
राजस्थान भूपेंद्र यादव (कैबिनेट मंत्री)
गजेंद्र सिंह शेखावत  (कैबिनेट मंत्री)
अर्जुन राम मेघवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
भगीरथ चौधरी (राज्य मंत्री)
झारखंड  अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट मंत्री)
संजय सेठ (राज्य मंत्री)
अरुणाचल प्रदेश किरण रिजिजू (कैबिनेट मंत्री)
तेलंगाना  जी किशन रेड्डी (कैबिनेट मंत्री)
बंडी संजय कुमार (राज्य मंत्री)
जम्मू-कश्मीर श्रीपद यशो नाइक (राज्य मंत्री) 
केरल सुरेश गोपी (राज्य मंत्री)
जॉज कुरियन ( राज्य मंत्री)
उत्तराखंड अजय टम्टा (राज्य मंत्री)
पश्चिम बंगाल शांतनु ठाकुर (राज्य मंत्री)
सुकांत मजूमदार (राज्य मंत्री)
पंजाब  रवनीत सिंह बिट्टू (राज्य मंत्री)
छत्तीसगढ़ तोखन साहू (राज्य मंत्री)
नई दिल्ली हर्ष मल्होत्रा (राज्य मंत्री)
असम  सर्बानंद सोनेवाल (कैबिनेट मंत्री)
पवित्रा मार्गेरिटा, (राज्यसभा, राज्य मंत्री)

Subscribe here to get interesting stuff and updates!