असम में BJP का दबदबा बरकरार, सत्ता में वापसी तय

असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की वापसी लगभग तय हो गई है। राज्य विधानसभा में 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता है। शाम 6.36 बजे तक की स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 62 सीटों पर जीत दर्ज चुकी है और 20 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस पार्टी 19, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 10, असम गण परिषद 10, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड दो और राइजोर दल दो सीटों पर आगे चल रही है या जीत चुकी है। एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।

जलुकबारी सीट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा 22 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस की बिदिशा नियोग से 89,434 वोटों से आगे थे। कांग्रेस के तरुण गोगोई जोरहाट सीट हार चुके हैं। उन्हें भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23,182 वोटों से हराया।

इससे पहले वर्ष 2021 के चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को 76 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 48 और अन्य को दो सीटें प्राप्त हुई थीं।

असम के पूर्वी और दक्षिणी जिलों पर भाजपा का लगभग पूरा नियंत्रण है। लेकिन रोचक बात यह है कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों पर भाजपा का नियंत्रण होने के बावजूद उससे सटे असम के इलाकों में कांग्रेस और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवार जीते हैं। 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!