हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों के विरोध के बाद सरकार ने बदली तारीख
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद आज, 27 सितंबर से शुरू हो गई है। धान खरीद में हो रही देरी और खरीद की तारीख बढ़ाए जाने के बाद किसानों की नाराजगी को देखते हुए हरियाणा सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने धान खरीद की तारीख में बदलाव किया है।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से धान खरीद शुरू करने का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार करते हुए धान खरीद शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश में धान की सरकारी खरीद 27 सितंबर से 11 नवंबर तक होगी।

गौरतलब है कि पहले राज्य में धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन सरकार ने अचानक तारीख बदलकर 1 अक्टूबर कर दी। जब किसान धान लेकर अनाज मंडियों में पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तारीख आगे बढ़ा दी गई है, जिसका किसानों ने विरोध किया। धान खरीद में हो रही देरी को लेकर किसानों ने अनाज मंडियों के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए। धान खरीद में हो रही देरी और किसानों की समस्याओं को रूरल वॉयस ने शुरुआत से ही प्रमुखता से उठाया है। रूरल वॉयस ने किसानों की मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया, जिसका असर यह हुआ कि किसानों की बढ़ती नाराजगी और विधानसभा चुनाव को देखते सरकार ने धान खरीद शुरू करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की मंडियों में भीगा खुले में पड़ा धान, खरीद में देरी से किसान नाराज
ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के बीच गरमाया धान के भाव और सरकारी खरीद में देरी का मुद्दा
ये भी पढ़ें: बासमती धान की 1509 किस्म का दाम पिछले साल से 500-700 रुपये कम
ये भी पढे़ं: हरियाणा में किसान मोबाइल ऐप के जरिए बनवा सकेंगे मंडी पास

Join the RuralVoice whatsapp group















