असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक असम में लगभग 76% और केरल में 63% वोटिंग
असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63%, केरल में 49.70% और पुडुचेरी में 56.83% मतदान हुआ है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। तीनों राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी।
असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91%, केरल में 62.71% और पुडुचेरी में 72.40% मतदान हुआ है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे तक असम में 38.92%, केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% मतदान हो चुका था। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। तीनों राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी।
असम
असम में विधानसभा की कुल 126 हैं। इन सीटों पर 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 2.5 करोड़ है, जिनमें महिला मतदाता 1.3 करोड़ हैं। प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच है।
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्नी रिंकी भुइयां सरमा और बच्चों के साथ, कामपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाले। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट के गर्ल्स हाई स्कूल में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि हम असम के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए एक नया असम बनाएंगे।"
केरल
दक्षिणी राज्य केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं। यहां विभिन्न दलों के कुल 883 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश के कुल 2.7 करोड़ मतदाताओं में से महिला मतदाता 1.4 करोड़ हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला लेफ्टे डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और मुख्य विपक्षी गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच है। भारतीय जनता पार्टी भी तीसरी शक्ति के रूप में उभर रही है।
प्रदेश के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वझुथाकाड के कॉटन हिल स्थित सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। उन्होंने कहा कि केरल के लोग बदलाव के लिए वोट देना चाहते हैं। इसलिए इस बार मतदान प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। वोट डालने के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम 100 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। पिछले कुछ दिनों में कई खुलासे हुए हैं और सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है। हालांकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि झूठा प्रचार एलडीएफ को नहीं हरा सकता। हमें हमेशा लोगों पर भरोसा रहा है और लोगों को हम पर भरोसा है।
केरल भाजपा अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा, यह एक बेहद अहम चुनाव है। मैं हर वोटर से आग्रह करता हूं कि वे अपना वोट डालें और अपने वोट को बदलाव का जरिया बनाएं।
पुडुचेरी
पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 हैं। इन सीटों पर कुल 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 9.5 लाख है, जिनमें महिला मतदाता 5 लाख हैं। यहां अभी ऑलइंडिया एनआर कांग्रेस के एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

Join the RuralVoice whatsapp group















