उड़द दाल के घरेलू दाम नियंत्रण में रखने की कोशिश, ब्राजील से होगा आयात

मांग और आपूर्ति के अंतर के आधार पर भारत सालाना 7-7.5 लाख टन उड़द का आयात करता है। इसमें से 74 फीसदी म्यांमार से आयात किया जाता है। संवाददाताओं से बातचीत में रोहित कुमार सिंह ने कहा, "ब्राजील में कृषि-जलवायु की स्थिति उड़द के उत्पादन के लिए उपयुक्त है। हम गंभीरता से ब्राजील से उड़द के आयात की संभावना तलाश रहे हैं। इस बारे में बातचीत अंतिम चरण में है।"

उड़द दाल के घरेलू दाम नियंत्रण में रखने की कोशिश, ब्राजील से होगा आयात
उड़द का घरेलू उत्पादन कम रहने का है अनुमान।

उड़द और अरहर का घरेलू उत्पादन इस साल कम रहा है। इस वजह से इन दोनों प्रमुख दालों की घरेलू उपलब्धता में कमी आई है जिसका असर कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में  आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए भारत ब्राजील से उड़द का आयात कर सकता है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह के मुताबिक, ब्राजील से आयात संबंधी बातचीत अंतिम चरण में है।

मांग और आपूर्ति के अंतर के आधार पर भारत सालाना 7-7.5 लाख टन उड़द का आयात करता है। इसमें से 74 फीसदी म्यांमार से आयात किया जाता है। संवाददाताओं से बातचीत में रोहित कुमार सिंह ने कहा, "ब्राजील में कृषि-जलवायु की स्थिति उड़द के उत्पादन के लिए उपयुक्त है। हम गंभीरता से ब्राजील से उड़द के आयात की संभावना तलाश रहे हैं। इस बारे में बातचीत अंतिम चरण में है।"

यह भी पढ़ेंः गेहूं खरीद की रफ्तार हुई सुस्त, 261 लाख टन पर पहुंची

उन्होंने बताया कि मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक म्यांमार से करीब दो लाख टन उड़द का आयात किया जा चुका है। भारत म्यांमार पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए उड़द आयात के अन्य गंतव्यों की खोज कर रहा है। हाल ही में उपभोक्ता मामलों के विभाग ने म्यांमार के दालों के निर्यातकों को जिंस की जमाखोरी के खिलाफ चेतावनी दी थी क्योंकि इससे घरेलू आपूर्ति प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ेंः डीएपी सब्सिडी में 15,792 रुपये प्रति टन की कटौती, वैश्विक कीमतों में गिरावट से सरकार के सब्सिडी बिल में होगी बड़ी बचत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में उड़द का घरेलू उत्पादन 26.8 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले फसल वर्ष 2021-22 के 27.7 लाख टन से कम है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!