राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 की घोषणा, विजेताओं को 26 नवंबर को मिलेगा सम्मान

ये पुरस्कार 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष कुल 2,081 आवेदनों में से 15 विजेताओं का चयन किया गया है। 

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 की घोषणा, विजेताओं को 26 नवंबर को मिलेगा सम्मान

केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। वर्ष 2021 से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष उन किसानों, डेयरी संस्थाओं और तकनीशियनों को दिया जा रहा है जिन्होंने दुग्ध उत्पादन और पशुधन सुधार में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसे इस क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। 

पुरस्कार 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष कुल 2,081 आवेदनों में से 15 विजेताओं का चयन किया गया है। 

सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (देशी गाय/भैंस)

गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र

  • प्रथम: अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
  • द्वितीय: डॉ. कंकनाला कृष्ण रेड्डी, हैदराबाद, तेलंगाना
  • तृतीय: हर्षित झूरिया, सीकर, राजस्थान
  • तृतीय: कुमारी श्रद्धा सत्यवान धवन, अहमदनगर, महाराष्ट्र

 

पूर्वोत्तर/हिमालयी क्षेत्र

  • विजय लता, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
  • प्रदीप पंगरिया, चंपावत, उत्तराखंड

 

सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/ दूध उत्पादक कंपनी/ डेयरी एफपीओ

गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र

  • प्रथम: मीनन गाडी क्षीरोलपदका सहकारण संघम लिमिटेड, वायनाड, केरल
  • द्वितीय: कुन्नमकट्टुपति क्षीरोलपादक सहकारण संघम, पलक्कड़, केरल
  • द्वितीय: घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, जयपुर, राजस्थान
  • तृतीय: टीवाईएसपीएल 37 सेंदुरई मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, अरियालुर, तमिलनाडु

पूर्वोत्तर/हिमालयी क्षेत्र

  • कुल्हा दूध उत्पादक सहकारी समिति, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

 

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)

गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र

  • प्रथम: दिलीप कुमार प्रधान, अनुगुल, ओडिशा
  • द्वितीय: विकास कुमार, हनुमानगढ़, राजस्थान
  • तृतीय: अनुराधा चकली, नंद्याल, आंध्र प्रदेश

एनईआर/हिमालयी क्षेत्र

  • डेलुवर हसन, बारपेटा, असम

पुरस्कार राशि

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 के तहत सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक में योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और मौद्रिक पुरस्कार शामिल होंगे:

  • रु. 5,00,000/- (केवल पांच लाख रुपये) - प्रथम स्थान
  • रु. 3,00,000/- (केवल तीन लाख रुपये) - द्वितीय स्थान
  • रु. 2,00,000/- (केवल दो लाख रुपये) - तृतीय स्थान
  • रु.2,00,000/- (केवल दो लाख रुपये) - पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के मामले में, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 में केवल योग्यता प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी में कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!