झारखंड के बाद केरल में एवियन फ्लू का प्रकोप सामने आया, अलर्ट जारी

झारखंड के बाद केरल के एक सरकारी पोल्ट्री फॉर्म में एवियर फ्लू का प्रकोप सामने आया है।

झारखंड के बाद केरल में एवियन फ्लू का प्रकोप सामने आया, अलर्ट जारी
प्रतीकात्मक

झारखंड के बाद केरल में भी एवियन फ्लू का प्रकोप सामने आया है। केरल के मन्नारकड स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू (एच5एन1) फैल गया। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इस फार्म में लगभग नौ हजार मुर्गियां पाली जा रही थीं।

कोट्टायम जिला प्रशासन ने कहा कि प्रकोप के बाद पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में सभी पालतू पक्षियों को मारने का निर्णय किया गया है। प्रशासन की ओर से जिले में चिकन, बत्तख, बटेर और अन्य पक्षियों के पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पोल्ट्री फार्म से 1 से 10 किमी के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब द्वारा केरल के पोल्ट्री फार्म में बड़ी संख्या में मरने वाली मुर्गियों के नमूनों का परीक्षण करने के बाद एवियन फ्लू (H5N1) के प्रकोप की पुष्टि की गई। इसके बाद केरल के कोट्टायम जिले में चिकन, बत्तख, बटेर और अन्य पक्षियों के पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगाया गया था।

इससे पहले झारखंड सरकार ने बुधवार को रांची के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया था। इस घटना के बाद रांची के मोरहाबादी में राम कृष्ण आश्रम द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में 770 बत्तखों सहित 920 पक्षियों को मार दिया गया था।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!