पूसा कृषि विज्ञान मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा, जानिए इस बार क्या होगा खास

नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का विख्यात पूसा कृषि विज्ञान मेला इस बार 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस साल मेले का आयोजन ‘कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान’ थीम पर केंद्रित रहेगा।

संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। मेले में किसानों को कृषि से जुड़े नवाचारों, नई तकनीक, उन्नत बीज और खेती से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। साथ ही उद्यामिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में भी बताया जाएगा। 

कृषि मेले में किसानों को पूसा संस्थान में विकसित उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही मेले में कई तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे। पूसा बासमती धान के बीजों की किसानों के बीच काफी मांग रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी किस्मों के बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में दिए जाएंगे।

बीज की ऑनलाइन बुकिंग
आईएआरआई द्वारा इस साल बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। किसान पूसा संस्थान की वेबसाइट अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से बीजों की बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की रसीद दिखाकर मेला काउंटर से बीज प्राप्त कर सकते हैं। 

सरकारी योजनाओं की जानकारी
पूसा कृषि विज्ञान मेले में खेती से जुड़ी नई तकनीक और उन्नत विधियों के साथ-साथ किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को अपने उत्पादों को मार्केटिंग और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों का पता चलेगा। 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!