फलों-सब्जियों का हुआ रिकॉर्ड 35.19 करोड़ टन उत्पादन, बागवानी उत्पादों का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी

देश में फलों, सब्जियों और अन्य बागवानी उत्पादों का रिकॉर्ड 35.19 करोड़ टन उत्पादन हुआ है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 2022-23 के लिए दूसरे अग्रिम अनुमान में यह अनुमान लगाया गया है। 2021-22 (अंतिम) में बागवानी उत्पादन 34.71 करोड़ टन रहा था।

विभिन्न बागवानी फसलों के रकबे और उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार, वर्ष 2022-23 में देश में कुल बागवानी उत्पादन रिकार्ड 35.19 करोड़ टन रहने का अनुमान है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खाद्यान्न के साथ ही बागवानी का भी लगातार रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। तोमर ने इसके लिए बागवानी किसानों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 35.19 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 47.4 लाख  टन (1.37%) की बढ़ोतरी है। फलों, सब्जियों, वृक्षारोपण फसलों, फूलों व शहद के उत्पादन में वृद्धि का अनुमान मंत्रालय ने जताया है।

बयान के मुताबिक, फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 के 10.75 करोड़ टन की तुलना में वर्ष 2022-23 में 10.83 करोड़ टन होने का अनुमान है। सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 21.29 करोड़ टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 20.91 करोड़ टन था।

वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 1.57 करोड़ टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 1.60 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो लगभग 1.78% की वृद्धि है।

इसी तरह, आलू का उत्पादन 6.05 करोड़ टन होने की उम्मीद है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 5.61 करोड़ टन रहा था। दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, 2022-23 में बागवानी उत्पादों का रकबा 2.81 करोड़ हेक्टेयर रहा है।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!