पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत की ओर भाजपा, तृणमूल को 100 से भी कम सीटें, भवानीपुर में ममता जीत की ओर

पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसी पार्टी की बनेगी, यह अब लगभग साफ हो गया है। प्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से 293 के लिए मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 2.30 बजे तक की सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 192 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है। अर्थात भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब है। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर दोबारा मतदान होना है।

चुनाव आयोग ने 292 सीटों के रुझान बताए हैं। भाजपा के 192 के अलावा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है। हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी दो, ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट एक, कांग्रेस एक और सीपीएम एक सीट पर आगे चल रही हैं।

अब तक की मतगणना के अनुसार भाजपा को 44.93 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस को 41.07 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। सीपीएम को 4.19 प्रतिशत और कांग्रेस को 3.20 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा और तृणमूल के बीच मतों का अंतर भले ही सिर्फ 3.8 प्रतिशत का हो, सीटों का अंतर करीब एक सौ का है।

प्रदेश की सबसे हॉट, कोलकाता की भवानीपुर सीट पर सातवें राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी 9 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। ग्यारहवें राउंड के बाद उन्हें 42,796 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी को 33,329 वोट प्राप्त हुए हैं।

हालांकि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में आगे चल रहे हैं। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बरहमपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं। कोलकाता बंदर सीट पर तृणमूल के फिरहाद हाकिम, खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, रासबिहारी सीट पर भाजपा के स्वपन दासगुप्त, बेलेघाटा सीट पर तृणमूल के कुणाल घोष, माथाभांगा सीट से भाजपा के निशीथ प्रामाणिक आगे चल रहे हैं। 

इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 48.02 प्रतिशत वोट मिले थे और उसे 215 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भारतीय जनता पार्टी को 37.97 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे और उसके 77 उम्मीदवार विजयी रहे थे। सीपीएम को 4.71 प्रतिशत और कांग्रेस को 3.03 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। लेकिन इन दोनों पार्टियों में से किसी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!