मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की तीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए 4,967 करोड़ रुपये मंजूर किए

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की तीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल 4,967 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें नीमच की महत्वाकांक्षी जावद-नीमच दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, राजगढ़ की सुठालिया तथा पार्वती रिन्सी परियोजनाएं शामिल हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की तीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए 4,967 करोड़ रुपये मंजूर किए

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की तीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल 4,967 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें नीमच की महत्वाकांक्षी जावद-नीमच दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, राजगढ़ की सुठालिया तथा पार्वती रिन्सी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 

मंत्रिपरिषद ने नीमच जिले की जावद-नीमच दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की आगामी 5 वर्षों - 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक की निरन्तरता के लिए 4,197 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जावद-नीमच परियोजना एक दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई योजना है, जिससे सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य उन्नत सिंचाई तकनीक के माध्यम से पानी की बचत और सिंचाई क्षमता में वृद्धि करते हुए क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाना है।

मंत्रिपरिषद ने राजगढ़ की पार्वती रिन्सी सिंचाई परियोजना की आगामी 5 वर्षों तक निरंतरता के लिए 507 करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बांध निर्माण कर राजगढ़ जिले की 48,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता को बढ़ाना है।

तीसरी परियोजना राजगढ़ जिले की सुठालिया सिंचाई परियोजना है। इसे भी अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक 5 वर्षों की की निरंतरता के लिए 262 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना का मुख्य उ‌द्देश्य राजगढ़ जिले के 40,000 हैक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति द्वारा सिंचाई क्षमता में वृद्धि करना है।

Subscribe Rural Voice Newsletter