पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत की ओर भाजपा, तृणमूल को 100 से भी कम सीटें, भवानीपुर में ममता जीत की ओर
पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसी पार्टी की बनेगी, यह अब लगभग साफ हो गया है। प्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से 293 के लिए मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 2.30 बजे तक की सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 194 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट जीत चुकी है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है। अर्थात भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब है। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर दोबारा मतदान होना है।
पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसी पार्टी की बनेगी, यह अब लगभग साफ हो गया है। प्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से 293 के लिए मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 3.25 बजे तक की सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 194 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट जीत चुकी है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है। अर्थात भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब है। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर दोबारा मतदान होना है।
चुनाव आयोग ने सभी 293 सीटों के रुझान बताए हैं। भाजपा के 195 के अलावा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट जीत चुकी है। कांग्रेस दो, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी दो, ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट एक और सीपीएम एक सीट पर आगे चल रही हैं।
अब तक की मतगणना के अनुसार भाजपा को 45.08 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस को 40.96 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। सीपीएम को 4.23 प्रतिशत और कांग्रेस को 3.24 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा और तृणमूल के बीच मतों का अंतर भले ही बहुत कम हो, सीटों का अंतर करीब एक सौ का है।
ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगे चल रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी की तुलना में उनका अंतर धीरे-धीरे कम हो रहा है। 12 राउंड की मतगणना के बाद ममता 7,184 वोटों से आगे हैं। एक समय यह अंतर 17 हजार से अधिक वोटों का था।
हालांकि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में आगे चल रहे हैं। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बरहमपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं। कोलकाता बंदर सीट पर तृणमूल के फिरहाद हाकिम, खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, रासबिहारी सीट पर भाजपा के स्वपन दासगुप्त, बेलेघाटा सीट पर तृणमूल के कुणाल घोष, माथाभांगा सीट से भाजपा के निशीथ प्रामाणिक आगे चल रहे हैं।
इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 48.02 प्रतिशत वोट मिले थे और उसे 215 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भारतीय जनता पार्टी को 37.97 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे और उसके 77 उम्मीदवार विजयी रहे थे। सीपीएम को 4.71 प्रतिशत और कांग्रेस को 3.03 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। लेकिन इन दोनों पार्टियों में से किसी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Join the RuralVoice whatsapp group















