कर्नाटक में मतदान आज, 2615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 5.31 करोड़ मतदाता

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 58,545 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से  करीब 8,000 केंद्र बेंगलुरु में बनाए गए हैं। राज्य के कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 2615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 2,67,28,053 और महिलाओं की 2,64,00,074 है। 'अन्य' मतदाताओं की संख्या 4,927 है। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या 11,71,558 है। जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

कर्नाटक में मतदान आज, 2615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 5.31 करोड़ मतदाता
224 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज हो रहा मतदान।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अहम माने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान राज्य के 5 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 2615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा के साथ चार राज्यों में हो रहे उपचुनाव के लिए भी आज ही मतदान हो रहा है। इनमें पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश की स्वार टांडा और छानबे विधानसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट शामिल हैं।

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 58,545 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से  करीब 8,000 केंद्र बेंगलुरु में बनाए गए हैं। राज्य के कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 2615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 2,67,28,053 और महिलाओं की 2,64,00,074 है। 'अन्य' मतदाताओं की संख्या 4,927 है। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या 11,71,558 है। जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीणा के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए 84,119 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 2,959 विशेष जवान भी शामिल हैं। संवेदनशील बूथों की निगरानी के लिए वेबकास्टिंग कराई जा रही है। करीब 30 हजार ऐसे बूथ हैं जिसकी वेबकास्टिंग कराई जा रही है। रिटर्निंग ऑफिसर्स के चैंबर में इनका सीधा प्रसारण किया जा रहा है। वहीं से वे इन बूथों की निगरानी करेंगे।   

चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट फ्रॉम होम की शुरुआत की। इसके तहत दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर ही वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 30 अप्रैल को इसकी शुरुआत की गई थी और 6 मई तक इसके तहत मतदान कराए गए।

Subscribe here to get interesting stuff and updates!