चालू सीजन में चीनी उत्पादन में छह लाख टन की बढ़ोतरी

चालू शुगर सीजन (2022-23) में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन पिछले सीजन की इसी अवधि के मुकाबले छह लाख टन अधिक रहा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू सीजन में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन 156.8 लाख टन रहा है जो पिछले साल इसी अवधि में 150.8 लाख टन रहा था

चालू सीजन में चीनी उत्पादन में छह लाख टन की बढ़ोतरी

चालू शुगर सीजन (2022-23) में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन पिछले सीजन की इसी अवधि के मुकाबले छह लाख टन अधिक रहा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू सीजन में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन 156.8 लाख टन रहा है जो पिछले साल इसी अवधि में 150.8 लाख टन रहा था। इस साल 515 चीनी मिलों में उत्पादन हो रहा है जो पिछले साल इसी अवधि में 507 चीनी मिलों में उत्पादन हो रहा था।

इस्मा के मुताबिक 15 जनवरी, 2023 तक उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 40.7 लाख टन, महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 60.3 लाख टन और कर्नाटक में चीनी उत्पादन 33.6 लाख टन रहा है। 

इस्मा के मुताबिक चालू सीजन के लिए अभी तक 55 लाख टन चीनी के निर्यात सौदे हुए हैं। सरकार ने चालू मार्केटिंग सीजन  (अक्तूबर, 2022 से सितंबर, 2023) के लिए 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। अभी तक हुए सौदों में से 31 दिसंबर 2022 तक 18 लाख टन टन चीनी का निर्यात हो चुका है। पिछले साल भी दिसंबर 2021 तक लगभग इतनी ही मात्रा में चीनी का निर्यात हुआ था। पिछले साल देश से 112 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ था जो अभी तक का सबसे अधिक निर्यात है। 
चालू सीजन में 365 लाख टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है जबकि देश में चीनी की कुल खपत करीब 280 लाख टन सालाना है। हालांकि उद्योग सूत्रों के मुताबिक इस साल महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश तीनों बड़े चीनी उत्पादक राज्यों में उत्पादन पिछले साल से कम रहने की संभावना है। ऐसे में उत्पादन पहले लगाये गये अनुमान से करीब 18 लाख टन कम रह सकता है। 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!