माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी
हाइफार्म ने श्री बायोएस्थेटिक्स के साथ मिलकर आलू की खेती के लिए माइक्रोबायोम आधारित मृदा प्रतिरक्षा मॉडल विकसित करने की पहल की है। यह साझेदारी मृदा स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण और उत्पादन स्थिरता पर केंद्रित है, जिससे बीज गुणवत्ता सुधरेगी, रिजेक्शन घटेगा और प्रोसेसिंग दक्षता बढ़ेगी।
हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। दोनों कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत, हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स संयुक्त रूप से भारत के आलू उद्योग के लिए विशेष रूप से तैयार एक प्रिवेंटिव, माइक्रोबायोम-संचालित मृदा प्रतिरक्षा मॉडल विकसित करेंगे।
यह अपनी तरह का पहला सहयोग है जो आलू बीज उत्पादन और प्रसंस्करण-ग्रेड निरंतरता की कुछ सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करेगा। इसमें मृदा-जनित रोग, उपज में भिन्नता और प्रसंस्करण लाइनों में उच्च अस्वीकृति दर शामिल हैं। यह साझेदारी पारंपरिक फसल सुरक्षा प्रथाओं से हटकर एक सक्रिय, जीवविज्ञान-आधारित दृष्टिकोण की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य बीज स्वास्थ्य, कंद में एकरूपता, प्रसंस्करण रिकवरी में सुधार और दीर्घकालिक मृदा उत्पादकता को बढ़ाना है।
हाइफार्म के सीईओ सुंदरराजन ने कहा, "हाइफार्म में हमारा ध्यान हमेशा एक अत्यधिक पूर्वानुमानित, प्रसंस्करण-ग्रेड आलू इकोसिस्टम बनाने पर रहा है। यह बीज से शुरू होता है और गुणवत्तापूर्ण अंतिम आउटपुट पर समाप्त होता है। श्री बायो एस्थेटिक्स के साथ यह सहयोग हमें मृदा स्वास्थ्य का कहीं अधिक वैज्ञानिक और प्रिवेंटिव तरीके से समाधान करने की अनुमति देता है।"
उन्होंने कहा कि हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स दोनों के लिए यह गठबंधन केवल उपज में सुधार के बारे में नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर निरंतरता बनाने से जुड़ा है, जो आलू प्रसंस्करण उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस सहयोग के पहले चरण में दोनों कंपनियां श्री बायो एस्थेटिक्स के SoilFirst™ कार्यक्रम को लागू करेंगी। यह कार्यक्रम एक माइक्रोबायोम-आधारित ढांचा है जिसमें मृदा निदान, रोगजनकों की मैपिंग, रोपण से पहले मिट्टी की कंडीशनिंग (मृदा टीकाकरण), बीज कंद माइक्रोबियल उपचार और रूट-ज़ोन जैविक मजबूती शामिल हैं।
प्रारंभिक चरण में, गुजरात और पंजाब के प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्रों में 25 से 50 एकड़ भूमि में इन बीजों का प्रदर्शन देखा जाएगा। इस कार्यक्रम में पारंपरिक प्रथाओं और SoilFirst™ उपचारित भूखंडों के बीच एक तुलनात्मक मूल्यांकन शामिल होगा।
श्री बायो एस्थेटिक्स के प्रबंध निदेशक, केआरके रेड्डी ने कहा, "आलू के बीज और प्रसंस्करण इकोसिस्टम में निरंतरता और उच्च स्तर के गुणवत्ता पूर्वानुमान की आवश्यकता होती है। इस साझेदारी के माध्यम से, हम SoilFirst™ प्लेटफॉर्म को एक उच्च-प्रदर्शन वाली कृषि प्रणाली में ला रहे हैं।"

Join the RuralVoice whatsapp group















